बुरहानपुर: मप्र के बुरहानपुर जिले के बहादरपुर रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 2 दर्जन से अधिक छात्र उल्टी दस्त के शिकार हो जीएम सभी बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बुरहानपुर जिले के ग्राम बहादरपुर रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यायल में पढ़ने वाले करीब 2 दर्जन से अधिक बच्चो को अचानक उल्टी दस्त प्रारम्भ हो गए और अचानक इन बच्चो की तबियत बिगड़ गई। जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ सभी बच्चो का इलाज किया जा रहा है।
वही सूत्रों की माने तो बच्चो ने रात में दाल,चावल और पापड़ खाया था जिससे इन बच्चो की तबियत बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है, वही इस सम्बंध में अभी कोई जिम्मेदार मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बच रहा है।
छात्रों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि आज सुबह अचानक उल्टी दस्त और चक्कर आने लग गए जिसके बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
वही जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भूपेंद्र गौर ने बच्चों में फुड प्वाइजनिंग से इंकार किया हैं। डॉक्टर का कहना है यह सभी बच्चे मौसमी वायरल इंफेक्शन से ग्रसित हुए हैं जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। कुछ बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होंने पर उन्हें एहतियातन पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। सभी बच्चे कक्षा 6टी और आठवी के बच्चे है जो हॉस्टल में रहकर ही शिक्षा ग्रहण करते है।
बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने से परिजनों में हड़कम्प मच गया। वही अस्पताल में लोगो की भीड़ लग गई सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुँची है और पुलिस जांच कर रही हैं।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर