हीना तिवारी,उज्जैन: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय सम्मलेन को लेकर कई प्रवासी भारतीय इंदौर पहुँचे है और कई लोग विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल महालोक को देखने महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे है।
आज रविवार सुबह सूरीनाम देश के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने भी परिवार के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन पूजन किये और ई कार्ट में बैठकर महाकाल महालोक को भी देखा।
बीते दो दिनों से प्रवासी भारतीयों के उज्जैन आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में सूरीनाम देश के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी करीब 11 बजे उज्जैन पहुंचे। नंदी द्वार से महाकाल महालोक में प्रवेश करने के बाद उन्होंने ई कार्ट में बैठकर पत्नी मेलिसा सीनाचेरी के साथ महाकाल महालोक देखा। महाकाल लोक में लगी मूर्तियों और उनकी कहानियों को भी उन्होंने जाना और भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहाँ उन्होंने सपत्नीक चाँदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक भी किया ।
डॉ नगेंद्र सिंह के साथ म्यामांर से 11 प्रवासियों का प्रतिनिधि मंडल आया था। यहाँ सभी ने महाकाल लोक घूमने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे इसी तरह रविवार को अल सुबह भी बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय उज्जैन पहुंचे। यहाँ उन्होंने महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी लिया।
प्रवासी भारतीयों की श्रृंखला में भस्म आरती में लगभग चालीस अतिथि सम्मिलित हुए। दुबई से मुकेश गुप्ता,शालिनी गुप्ता,संजय गुप्ता दोहा कतर से आईसीसी कतर के महासचिव श्री कृष्ण कुमार के साथ 12 सदस्यों की टीम ने भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिया। दुबई के नव निर्मित शिव मंदिर के जनरल मैनेजर भी दर्शन हेतु पधारे थे। सभी आगंतुक अतिथियों ने महाकाल महालोक की प्रशंसा की और महाकाल मंदिर के प्रकल्पो से खुश नजर आये। प्रवासी भारतीयों ने उज्जैन की खासकर महाकाल महलोक तारीफ़ भी की साथ ही उज्जैन की स्वच्छता की भी तारीफ की।
इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को लेकर आए हुए प्रवासी भारतीय बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उज्जैन पहुंच रहे हैं। प्रवासी भारतीयों के उज्जैन आने को लेकर उज्जैन प्रशासन ने भी खासी व्यवस्था की हुई है और बाबा महाकाल के दरबार और महाकाल महालोक में दर्शन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर भी विशेष बंदोबस्त किए गए हैं,ताकि प्रवासी भारतीयों को दर्शन करने में सुगमता हो साथ ही स्वच्छता को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर