इन्दौर क्राइम ब्रांच लगातार अपराधियो पर नकेल कसने के काम कर रही हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा हथियार तस्करो,नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। क्राइम ब्रांच ने पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमे चार बदमाश हरियाणा–पंजाब के आर्म्स तस्कर गैंग के कुख्यात बदमाश है। वही एक सिगलीकर हथियार बनाने वाला पकड़ाया है। आरोपियों से कुल सात अवैध हथियार के साथ 30 जिंदा कारतूस पकड़े है।
सीएम के निर्देश पर पुलिस अवैध हथियार को लेकर लगातार कार्यवाही कर रही है, वही इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध हथियार मामले में फरार आरोपी नानू भाटिया इन्दौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र मे घूम रहा है, जिस पर क्राइम ब्रांच और तिलक नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, आरोपी नानू भाटिया की पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के पास से 3 अवैध फायर आर्म्स पिस्टल जब्त किए।
वही इन्दौर क्राइम ब्रांच द्वारा दूसरी कार्यवाही करते हुए हरियाणा–पंजाब के आर्म्स तस्कर गैंग के चार कुख्यात आरोपीयो समनदीप , कुलबीरसिंह , मनदीपसिंह और निर्मल उर्फ बिल्ला को अवैध 4 फायर आर्म्स व 30 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा पूछताछ में इंदौर शहर के आसपास के सिकलीगरो से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब , हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में तस्करी करना कबूला किया है।
फिलहाल आरोपीयो से पुलिस अवैध आर्म्स के मामले में पूछताछ कर रही है, जहा पुलिस द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अवैध आर्म्स की तस्करी करने वाली गेंग पुलिस गिरफ्त में होगी ।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा