इंदौर: इंदौर पुलिस अपराधियो पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर इंदौर पुलिस कंजर डेरे पर पहुंची। पुलिस को देख वाहन चोरी करने वाले कंजर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन दो पहिया वाहन बरामद किये। पांच थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी और 50 पुलिसकर्मियों ने अलसुबह 4:00 बजे के करीब मारी थी दबिश।
दरअसल शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी को लेकर डीसीपी जोन 2 के पांच थाना प्रभारी, आला अधिकारी और 50 पुलिसकर्मियों ने देवास के कंजर डेरे पर देर रात दबिश दी। लगातार देवास के कंजर यहां चोरी कर कर आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे।
सूचना पर शिकंजा कसते हुए कंजर डेरे पर दबिश देने के बाद पुलिस ने दो पहिया वाहन बरामद किए हैं वही पुलिस को मौका देख कर सभी कंजर जंगलों में भाग खड़े हुए।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कई कंजरो की पहचान कर ली है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस करती नजर आ रही है। जहां भीड़ भाड़ इलाके पार्किंग मैं खड़े वाहनों पर चंद मिनटों में हाथ साफ कर वाहन को लेकर फरार हो जाते हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा