खरगोन जिले के अंजनगांव में दीपावली पर पेट्रोल डीजल टैंक में ब्लास्ट होने के मामले में रविवार को इंदौर एमवाय अस्पताल में ईलाज के दौरान 3 और लोगो की मौत हो गई। अब तक कुल 10 लोगो की मौत हो चुकी हैं।
खरगोन में दीपावली के दिन हुए टैंकर ब्लास्ट मामले 23 लोग घायल हो गए थे जिसमें गंभीर घायल हुए 17 लोगो को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा आज रविवार को ईलाज के दौरान 3 लोगो की मौत हो गई। आज राहुल पिता गोरेलाल,मालुबाई पति वीर सिंह और रमेश पिता सुभाष की मौत हुई है। इस तरह आज रविवार को भी एक एक कर 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके पूर्व सबसे पहले रंगु उर्फ गुड़िया की घटनास्थल पर मौके पर ही मौत हुई थी जो जलकर कंकाल हो गई थी फिर दूसरी मौत उसकी ममेरी बहन नीरा की उपचार के दौरान हुई थी। इस दौरान अब तक कुल 10 लोगो की मौत चुकी हैं। अभी भी 8 मरीजो का उपचार चल रहा है जिसमे 3 मरीजो की हालत गंभीर है।
विदित हो कि दीपावली के दिन खरगोन जिले के ग्राम अंजनगांव में पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर पलट गया था। जिसमे 23 लोग झुलस गए थे जिसमें 2 की मौत हो गई थी वही 17 गंभीर घायलों को इलाज के लिए खरगोन जिला अस्पताल से इंदौर एमवाय अस्पताल रेफर किया गया था। जिसमे कल शनिवार को 5 लोगो ने दम तोड़ दिया था वही आज 3 लोगो ने फिर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक 10 लोगो की मौत हो चुकी हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा