खरगोन जिले के अंजनगांव में दीपावली पर पेट्रोल डीजल टैंक में ब्लास्ट होने के मामले में शनिवार को इंदौर एमवाय अस्पताल में ईलाज के दौरान 5 लोगो की मौत हो गई। अब तक कुल 7 लोगो की मौत हो चुकी हैं।
खरगोन में दीपावली के दिन हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में 17 लोगो को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा आज शनिवार को ईलाज के दौरान 5 लोगो की मौत हो गई। आज सुबह अनिल पिता नत्थू की मौत हो गई फिर उसके बाद नत्थू पिता नानसिंह,हीरालाल पिता सरदार,मनु पिता भावसिंह व फिर कन्हैया पिता शेरसिंह की मौत हुई। इस तरह शनिवार को एक एक कर पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके पूर्व सबसे पहले रंगु उर्फ गुड़िया की मौके पर ही मौत हुई थी जो जलकर कंकाल हो गई थी फिर दूसरी मौत उसकी ममेरी बहन नीरा की उपचार के दौरान हुई थी। इस दौरान कुल 7 लोगो की मौत चुकी हैं। ईनमे से कन्हैया को छोड़कर सभी आपस मे रिश्तेदार हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा