April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

T20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफेर जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया

T20 वर्ल्डकप में एक और बड़ा उलटफेर पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने 1 रन से हरा दिया। T20 वर्ल्डकप 2022 में पाकिस्तान टीम लगातार दूसरा मैच हारी है।पहला मैच पाकिस्तान भारत से 4 विकेट से हारी थी। सम्भवतः पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गई हैं।

T20 वर्ल्डकप के सुपर 12 के मैच में आज जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाएं। जिम्बाब्वे की और से मडवेरे ने 17,कप्तान क्रेग इरविन ने 19 और सिन विलियम्स ने 31 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की और से गेंदबाज शाहीन अफरीदी, नसीम शाह एक भी विकेट नही ले पाए वही मोहम्मद वसीम ने 4,शादाब खान ने 3 विकेट और हैरिस रहुफ ने 1 विकेट लिया।

जिम्बाब्वे के 131 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना पाई और 1 रन से मैच गवां बैठी।

पाकिस्तान की और से कप्तान बाबर आजम आज फिर फ्लॉप रहे बाबर 9 गेंदों पर 4 बनाकर आउट हो गए वही रिजवान भी कुछ खास नही कर पाएं और मात्र 14 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। पाकिस्तान बल्लेबाज मसूद ने 38 रनों पर 3 चौको की मदद से 44 रनों की पारी खेली और स्टम्पिंग हो गए। जिम्बाबे गेंदबाजो के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज ठहर नही पाए और एक के बाद एक पैवेलियन लौटते गए। रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्बे टीम ने 1 रन से पाकिस्तान को हरा दिया।

मैच अंतिम ओवर तक चला। अंतिम ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 6 गेंदों पर 11 रनों की दरकार थी। 20वे ओवर की पहली गेंद पर पाक बल्लेबाज नवाज ने एक्स्ट्रा कवर पर ड्राइव लगाया और तीन रन हासिल किए। अब पाकिस्तान को 5 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी। दूसरी गेंद पर वसीम ने चौका मार दिया अब पाकिस्तान को 4 गेंदों पर 4 रनों की जरूरत थी तीसरी गेंद पर वसीम ने 1 रन लिया चौथी गेंद पर नवाज ने कट करना चाहा पर असफल हुए और डॉट बॉल हो गई। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 2 गेंदों पर 3 रनों की जरूरत थी पांचवी गेंद पर नवाज क्रेग इरविन को मिड ऑफ पर कैच थमा दिया और आउट हो गए। अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 3 रन और मैच टाई करने के लिए 2 रनों की जरूरत थी स्ट्राइक पर शाहीन आफरीदी थे शाहीन ने 1 रन लिया और दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए। विकेटकीपर ने हड़बड़ाहट में चुके भी पर उन्होंने गिल्लियां बिखेर दी और पाकिस्तान को 1 रन से हरा कर इतिहास रच दिया।

Share to...