April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन में ईंट भट्टा चलाने वाले कि रेसलर बेटी ने किया नाम रोशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

ईंट भट्टा चलाने वाले कि रेसलर बेटी ने कुश्ती में परचम लहराते हुए विश्व कुश्ती चेम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उज्जैन सहित प्रदेश देश का नाम रोशन किया है।

उज्जैन की रेसलर प्रियांशी प्रजापत ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज(कांस्य) पदक जीतकर देश प्रदेश सहित उज्जैन का मान बढ़ाया है। बुल्गारिया में आयोजित हुई चैंपियनशिप में 30 देशों के खिलाड़ियों के बीच देश को मेडल दिलाया।

रेसलर प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापत उज्जैन के लालबाई फूलबाई क्षेत्र निवासी है। और एक सामान्य ईंट भट्टे चलाते है मजदूरी करते है। मजदूरी का काम करने वाले मुकेश की बेटी ने पूरे देश मे नाम रोशन किया है जिसके बाद परिवार सहित उज्जैन में खुशी का माहौल है।

विदित हो कि बुल्गारिया में 15 से 21 अगस्त के बीच जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 30 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया तहस। 50 किलोग्राम कैटेगरी में भारत की ओर से उज्जैन की प्रियांशी प्रजापत ने भाग लिया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। इसके बाद उनका मुकाबला मंगोलिया की खिलाड़ी बुंखाबट से हुआ। प्रियांशी ने एकतरफा मुकाबला जीतकर ब्रांज मेडल अपने नाम किया। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत दर्ज करने के बाद शनिवार रात को उज्जैन पहुँची प्रियांशी का जोरदार स्वागत किया गया।

उज्जैन में कुश्ती संघ एसोसिएशन द्वारा रेसलर बेटी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव सहित समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में मंत्री मोहन यादव ने बेटी को साफा पहनाकर सम्मान किया मंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बेटी ने अपने शहर, समाज सहित देश का नाम रोशन किया है ऐसी बेटी पर हमें गर्व है मंत्री मोहन यादव ने कहा कि में उच्च शिक्षा मंत्री होने के नाते बेटी के शिक्षा ने आने वाला शुल्क माफ करते हु और मेरी तरफ से 21 हजार का पुरुस्कार बेटी को दिया जा रहा है।

बता दें कि प्रियांशी भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में BPAS का कोर्स कर रही है पहलवान प्रियांशी पिछले 11 वर्षों से कुश्ती में रुचि रखती है इसी के चलते उसे पूरे देश का नाम रोशन करने का अवसर मिला।

उज्जैन की बेटी की जीत पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर प्रियांशी को बधाई शुभकामनाएं दी हैं।

Share to...