April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया

एशिया कप 2022 के हाई वोल्टेज रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम को 5 विकेट से हराकर एशिया कप में जीत से आगाज किया।

भारत ने रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना व भारतीय तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सस्ते में आउट किया।

भारतीय गेंदबाज पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर हावी रहे भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट झटके हार्दिक पांड्या ने भी 3 और अर्शदीप ने 2 विकेट और आवेश खान ने 1 विकेट अपने नाम किया।
पाकिस्तान टीम की और से सबसे ज्यादा रन 43 रन बनाएं, वही इफ्तिखार अहमद ने 28,एस दहानी ने 16 रनों की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने आज 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके तो हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के ओपनर के एल राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए। टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली को 2 जीवनदान मिले और विराट ने अच्छे शॉट लगाकर कुछ हद तक टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी वही रोहित का बल्ला नही चला रोहित खराब शॉट लगाकर 12 रनों पर आउट हुए। विराट अपनी पारी को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे और खराब शॉट खेलकर कैच दे बैठे और इस प्रकार विराट की 35 रनों की पारी समाप्त हुई। दसवे ओवर में 53 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया दबाव में आ गई और टीम इंडिया को रविन्द्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ने संभाला।
भारतीय टीम को रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने जीत की ओर पहुंचाया भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी और पाकिस्तान की ओर से अंतिम ओवर डालने नवा जाए नवाज ने अपनी पहली गेंद पर सेट बल्लेबाज रविंद्र जडेजा को क्लीन बोल्ड किया भारतीय प्रशंसकों में निराशा दिखी इसी के साथ दिनेश कार्तिक मैदान पर आए 1 रन लेकर स्ट्राइक पर हार्दिक पंड्या सामने थे और हार्दिक पांड्या ने नवाज की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी भारत यह मैच 5 विकेट से जीत कर पिछली हार का बदला लिया भारत ने एशिया कप में जीत के साथ शुरुआत की है और पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया।

टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने संभलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को पाकिस्तान पर एक बड़ी जीत दिलाई। रविंद्र जडेजा ने 29 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए वही हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों में 33 रन बनाए हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को विजय दिलाई।

Share to...