टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरिज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को को 5 विकेट से हराकर तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस मैच के हीरो संजू सैमसन और शार्दुल ठाकुर रहे जिनके शारदा शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने जीत हासिल की।
दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए गेंदबाजो के शानदार प्रदर्शन के बल पर जिम्बाब्वे को 38.1 ओवर में 161 रन पर ऑल आउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 25.4 ओवर में 167 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।
भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन व केएल राहुल ने की मैच की शुरुआत की। कप्तान राहुल के एल राहुल का बल्ला नहीं चला मात्र 1 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए वही ओपनर शिखर धवन ने 21 गेंदों पर 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए सैमसन ने 39 गेंदों पर 4 छक्के तीन चौकों की मदद से 48 रन बनाए और नाबाद रहे और भारतीय टीम को 5 विकेट से जीत दर्ज कराई।
भारतीय कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया भारतीय टीम की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सके और 38.1 ओवर में 161 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जिंबाब्वे की ओर से शॉन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 42 रन और रायन ब्रल ने 39 रन बनाए।
इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज को जीत लिया। टीम इंडिया ने वनडे में लगातार चौथी सीरीज जीती हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने 2 बार वेस्टइंडीज और एक इंग्लैंड को इसी साल में हराया हैं।

More Stories
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप–2024 लीमा पेरू में, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के 5 खिलाड़ी करेंगे सहभागिता