April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कॉमनवेल्थ गेम्स में नवे दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जीते 4 गोल्ड सहित 14 मेडल

Medal

कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त खेल जारी है कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। भारत ने शनिवार को चार गोल्ड मेडल सहित कुल 14 पदक हासिल किए।

रेसलर रवि दहिया, विनेश फोगाट नवीन ने गोल्ड मेडल जीते वहीं पैरा टेबल टेनिस में भावना पटेल ने भी गोल्ड मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन यानी 6 अगस्त शनिवार को भारत ने कुल 14 मेडल जीते। जिसमें 4 गोल्ड 3 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल शामिल है। भारतीय रेसलर लगातार शानदार प्रदर्शन अभी तक करते आ रहे हैं 9वे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और तीन गोल्ड और तीन कांस्य पदक जीते।

पुरुषों के 57 किलो भार वर्ग में पहलवान रवि कुमार दहिया ने फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के ई विल्सन को 10-0 से हराया और गोल्ड जीता वही रेसलर विनेश फोगाट ने नॉर्डिक सिस्टम के तहत 53 किलो भार वर्ग केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता साथ ही नवीन ने पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 74 किलो भार वर्ग केटेगरी के फाइनल में 9-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इन सभी के अलावा पूजा गहलोत, दीपक नेहरा और पूजा सिहाग भी कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

पैरा टेबल टेनिस में भी भारत में गोल्ड मेडल हासिल किया भाविना पटेल ने महिला एकल में गोल्ड मेडल जबकि सोनल बेन मनु भाई पटेल ने कांस्य पदक जीता। पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में नाइजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोईको 12-10,11-2, 11-9 से हरा कर गोल्ड मेडल जीता। कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 40 मेडल हासिल किए हैं जिसमें से 13 गोल्ड,11 सिल्वर और 16 कांस्य पदक है। पदक जीतने के मामले में भारत पांचवें नंबर पर हैं। जबकि सबसे ज्यादा पदक ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं।

Share to...