April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कॉमनवेल्थ गेम्स में बरस रहा सोना ही सोना,आज बॉक्सिंग में मिले 3 गोल्ड

बर्मिंघम में चल रहे बारिश में कॉमनवेल्थ गेम्स में आज 10वें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारत ने बॉक्सिंग में तीन गोल्ड जीत लिए। नीतू घंघास में 48 किलो वर्ग और अमित पंघाल 51 किलो वर्ग वेट केटेगरी में गोल्ड जीता। निखत जरीन ने 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। वही मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत को गोल्ड ओर सिल्वर दोनों मिले हैं।

फाइनल मुकाबले में नीतू ने इंग्लैंड की डैम जेड को 5-0 से हराया तो वही अमित ने इंग्लैंड के ही मैकडोनाल्ड को 5-0 से मात दी। दोनों ही खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारत की स्टार बॉक्सर और वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन ने 50 KG वेट कैटेगरी में नॉर्दन आइलैंड की कार्ली मेकनॉल को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। ये निखत का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है ओर वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

वही मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत के एलडोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता तो भारत के ही अब्दुल्ला अबूबकर ने 17.02 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। ये कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में पहला मौका है जब भारत के ही दो ख़िलाडीयो ने मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड और सिल्वर मेडल दोनों जीते।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रोंज मेडल के लिए हुए कड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। ब्रोंज मेडल के लिए इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुकाबला हुआ कड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से भारतीय टीम ने हराया. निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 की बराबरी था। भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज मेडल है।

अन्नू रानी ने महिलाओं की जेवलिन थ्रो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।। वही 10000 मीटर रेस वॉक में संदीप ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक कुल 49 मेडल जीते है जिसमे से 17 गोल्ड, 13 सिल्वर ओर 19 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में दसवे दिन के मुकाबले जारी है जिसमे भारत को और मेडल्स की उम्मीद हैं।

Share to...