वेस्टइंडीज के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में भारत को मिली 3 रन से जीत
टीम इंडिया ने पहले 3 मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने भारत को पहले बल्लेबाजी सोपी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान शिखर धवन के शानदार प्रदर्शन 97 रनों ओर बल्लेबाज शुभमन गिल के अर्द्ध शतक 64 रनों की पहले विकेट के साझेदारी की बदौलत ओर श्रेयस अय्यर के अर्द्ध शतक 54 रनों की बदौलत 308 रनों का स्कोर बनाया। हालांकि शिखर धवन अपना शतक पूरा करने के 3 रन पहले ही 97 रन ओर आउट हो गए। टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने एक बड़ा रन चेज खड़ा किया। जवाब में वेस्टइंडीज टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 305 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज की ओर से काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए और ब्रेडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज,शार्दूल ठाकुर और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।
अंतिम ओवर में वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 15 रनों की जरूरत थी पर 12 रन ही बना पाई।
टीम इंडिया के गेंदबाज सिराज पारी का अंतिम ओवर डालने आये। अंतिम ओवर रोमांचक रहा। एक समय लगा टीम इंडिया मैच आसानी से जीत जाएगी उसी दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने चौका मारकर वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदें बढ़ा दी पर सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 15 रन नही बनाने दिए और टीम इंडिया रोमाचंक मुकाबले में 3 रनों से जीत गई। एक
शिखर धवन को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

More Stories
Vivo V40e स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फिचर & प्राइस
पैरालंपिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये देगी मध्यप्रदेश सरकार
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता संपन्न