कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए राहुल भट्ट की हत्या के 10वें दिन अनंतनाग जिले के कश्मीरी पंडितों ने सिर मुंडवा कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राहुल भट्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। साथ ही मांग की है कि उन्हें घाटी में सुरक्षा दी जाए या फिर उनकी पोस्टिंग जम्मू कर दी जाए।
राहुल भट्ट की हत्या के बाद जम्मू से लेकर कश्मीर तक प्रदर्शन हो रहे हैं। शनिवार को अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके में पंडितों ने जागो मोदी, जागो मोदी, शहीद राहुल भाई अमर रहे, राहुल तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारे लगाए। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार और केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन कश्मीरी पंडितों के लिए सुरक्षित माहौल क्यों नहीं बना रहा है?
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला विकास आयोग बडगाम पर राहुल भट्ट की हत्या के लिए जिम्मेदार होने का भी आरोप लगाया। राहुल भट्ट की पत्नी ने दावा किया है कि उनके पति ने घर के पास पोस्टिंग की मांग की थी, लेकिन जिला विकास आयुक्त बडगाम ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने राहुल की पोस्टिंग दूर-दराज के इलाके में कर दी, जहां उनकी हत्या कर दी गई।

More Stories
Yuvraj Singh Chauhan Details: नया गांव आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगी जा रही थी घूस, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
High Court Petition Updates: आरटीआई एक्टिविस्ट की याचिका पर सुनवाई, 2 महीने के भीतर अपील का निराकरण करने के आदेश
Silver Medalist Jaipal Malviya Details: मेले में गुब्बारे फोड़ने से लेकर विश्व मंच तक का सफर, गेहूं बेचकर खरीदी थी पहली पुरानी पिस्टल