Corona Virus : कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरे देश में ऑक्सीजन (Oxygen) की भारी डिमांड है। ऐसी में लखनऊ (Lucknow) के चिनहट इलाके में एक हादसा हो गया। यहां एक ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा ऑक्सीजन रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर फटने से हुआ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसा का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।
उत्तर प्रदेश में जारी लॉकडाउन को सोमवार सुबह तक बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश में कोरोना को रोकने के लिए जारी पाबंदियां सोमवार सुबह तक जारी रहेंगी। प्रदेश में पहले वीकेंड लॉकडाउन को 2 दिन के लिए बढ़ाया गया था, जो कल सवेरे सुबह 7 बजे खत्म होना था लेकिन सीएम योगी की आज की बैठक में लॉकडाउन को सोमवार सुबह 7 बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
अब प्रदेश में 10 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था। इसकी अवधि 3 मई को 48 घंटे के लिये बढ़ाते हुए 6 मई सुबह 7 बजे तक कर दी गयी थी। एक बार फिर कर्फ्यू की अवधि को बढ़ाते हुए इसे 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा