Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी (Terror) हमला हुआ है। यहां डाक बंगला में हो रही मीटिंग के दौरान आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक एसपीओ शहीद हो गए और एक पार्षद की मौत हो गई। इसके अलावा एक पार्षद घायल है। सोपोर के डाक बंगला में बीडीसी की मीटिंग चल रही थी। तभी अचानक आतंकी हमला हो गया। आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
आतंकी हमले के बाद सुरक्षबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस सोपोर में ज्वाइंट ऑपरेशन चल रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया कि आतंकियों ने म्युनिसिपल ऑफिस पर हमला किया है। इस हमले में पुलिसकर्मी शफाकत अहमद और पार्षद रियाज अहमद शहीद हो गए। इसके अलावा पार्षद शमसुद्दीन पीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि सोपोर में म्युनिसिपल ऑफिस पर आतंकी हमले की खबर आ रही है। मृतकों के लिए मेरी सहानुभूति और घायलों के लिए प्रार्थना है। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सोपोर में सुरक्षाबलों की चप्पे-चप्पे पर नजर है। सभी नाके बंद कर दिए गए हैं। हर एक गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। आतंकियों का बचना मुमकिन नहीं है।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा