Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के खंडवा से बीजेपी (BJP) सांसद नंदकुमारसिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान ने मुखाग्नि दी। इसके पहले शाहपुर में श्रद्धांजलि सभा हुई। यहां पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि नंदकुमारसिंह चौहान के अधूरे कामों को पूरा किया जाएगा। खंडवा के मेडिकल कॉलेज और बुरहानपुर के जिला अस्पताल का नाम नंदकुमारसिंह चौहान के नाम पर किया जाएगा। शाहपुर नगर पंचायत का नया भवन बनाकर उनकी भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। गन्ना केंद्र का नाम भी नंदकुमारसिंह चौहान के नाम पर किया जाएगा।
देर रात सांसद का पार्थिव शरीर बुरहानपुर स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर लाया गया था। उनके पार्थिव शरीर के यहां लाए जाने की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक यहां जुटे रहे। देर रात नंदकुमारसिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा शहर सड़क पर नजर आया। इससे पहले उनका शव भोपाल से आष्टाए सतवासए नर्मदानगर से खंडवा ले जाया गया था। रात 2रू30 बजे खंडवा के मुख्य बाजार से उनका शव इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय ले जाया गया।
सांसद के अंतिम संस्कार में सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्माए मध्यप्रदेश सरकार के 8 मंत्री समेत कई नेता शामिल हुए।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट