April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश के बजट में यह है खास, क्या है आपके लिए पढे़ यह खबर

Budget : वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार सुबह विधानसभा में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का वर्ष 2021-2022 का बजट पेश किया। कोरोनाकाल के बाद आए इस बजट से प्रदेश के लोग कई उम्मीद लगाए बैठे थे, 2 लाख 41 हजार 375 करोड़ रुपए के इस बजट में वित्तमंत्री ने सभी वर्गों ध्यान में रखकर घोषणाएं की हैं।

  • मध्य प्रदेश में 24200 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई है।
  • मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 4 हजार से ज्यादा आरक्षकों की भर्ती की जाएगी।
  • किसानों को किसान कल्याण योजना के द्वारा हर वर्ष 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • किसानों को शून्य फीसद ब्याज पर कर्ज देने के लिए 1 हजार करोड़ प्रविधान किया गया है।
  • जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल लगवाया जाएगा।
  • पन्ना में डायमंड पार्क खोला जाएगा।
  • सीएम राइज योजना के तहत 9200 स्कूल खोले जाएंगे।
  • शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की शेष 75 प्रतिशत राशि जल्द मिलेगी।
  • भोपाल गैस पीडि़तों को 10 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी।
  • सीएम तीर्थ दर्शन योजना की फिर से शुरुआत होगी।
  • आइआइएम इंदौर और आइआइटी गांधीनगर से टीचरों को ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी।
  • विद्यार्थियों को घर से स्कूल लाने-ले जाने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
  • भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कैंसर अस्पताल खुलेंगे।
  • 250 की आबादी वाले गांवों को पीएम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा।
  • मध्य प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित किए गए हैं, 165 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई।
  • मध्य प्रदेश में 500 से ज्यादा आंगनबाड़ियों में पोषण वाटिका खुलेंगी।
  • मध्य प्रदेश में पुजारियों को मानदेय दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश एक हजार गौ शालाएं बनाई जाएंगी।
  • ओंकारेश्वर में 600 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा।
  • ग्वालियर में हॉकी की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलेगा
  • मध्य प्रदेश में पर्यटन केंद्रों में होम स्टे की सुविधा शुरू की जाएगी।
Share to...