May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बाबा महाकाल की भस्मारती के दर्शन कर सकेगें भक्त, गर्भगृह में भी होगा प्रवेश

Ujjain : बाबा महाकाल (Mahakal) अब कोविड 19 (Covid19) के बाद एक बार फिर से भक्तों को भस्म रमाते हुए दर्शन देगें। जी हां बाबा के भक्तों के लिए बहुत बडी खबर है। 8 महीने बाद महाकाल के द्वार आम भक्तों के लिए फिर से खुलने जा रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में 15 मार्च से आम श्रद्धालु भी पहले की तरह भस्मारती में शामिल हो सकेंगे। भक्तों को गर्भगृह में भी जाने की अनुमति होगी। शयन आरती में आज यानी मंगलवार से ही प्रवेश आरंभ कर दिया गया है। शयन आरती का भी समय बढ़ाकर रात 10ः15 बजे तक कर दिया गया है। शिवलिंग पर हरिओम जल चढ़ाने का फैसला महाशिवरात्रि के बाद होगा।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की मंगलवार को हुई बैठक में ये सभी फैसले लिए गए। कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार मंदिर प्रबंध समिति में आम राय बनी है कि भस्मारती में पूरी क्षमता के साथ आम श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाए। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। साथ ही, भस्मारती के साथ ही गर्भगृह में भी भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे महाकाल का अभिषेक कर सकें।

Share to...