May 5, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय सेलेब्रिटीज़ के ट्वीट्स की जांच करेगी महाराष्ट्र सरकार

Maharashtra : महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार उन भारतीय सेलेब्रिटीज़ की प्रतिक्रियाओं की जांच करेगा, जिनमें किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों की ओर से किए गए ट्वीट्स का विरोध किया गया था। देशमुख ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की ओर से इस मुद्दे की जांच करने के आग्रह आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा सामने आया है कि कुछ सेलेब्रिटीज़ की ओर से एक ही पोस्ट एक ही वक्त पर आए हैं। ऐसे में इसकी जांच होगी कि ऐसा क्यों हुआ है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने इस बारे में जांच की मांग की थी कि क्या भारतीय सेलेब्रिटीज़ ने बीजेपी के दबाव में आकर मोदी सरकार के प्रति समर्थन दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं पोस्ट की थीं। सोमवार को कांग्रेस के नेताओं ने इसे लेकर देशमुख के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग भी की थी। देशमुख फिलहाल कोविड संक्रमित हैं और आइसोलेशन में चल रहे हैं।

इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना की ओर से किसान आंदोलन पर आए एक ट्वीट के बाद की अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों की ओर इस आंदोलन को लेकर ट्वीट आने शुरू हो गए थे। भारत में इसका बड़ा विरोध हुआ था। राजनेताओं, एक्टर्स और खेल जगत की कई हस्तियों ने इसपर ट्वीट किया कि भारत की संप्रुभता से समझौता नहीं हो सकता और आंदोलन की स्थिति सरकार के नियंत्रण में है।

अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया में विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग निहित स्वार्थ के तहत इस आंदोलन का फायदा उठाना चाहते हैं। सरकार ने सुझाव दिया कि ऐसे मुद्दों पर टिप्पणियां करने से पहले, तथ्यों की पुष्टि की जानी चाहिए और मुद्दे को अच्छे से समझा जाना चाहिए। मंत्रालय ने इसे सोशल मीडिया हैशटैग्स और कॉमेंट्स की सनसनी का लालच बताया था।

Share to...