Ujjain : उज्जैन स्मार्ट सिटी (Smart City) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (Board of Director) की बैठक आज कलेक्टर (collector) एवं अध्यक्ष स्मार्ट सिटी (Smart City) बोर्ड आशीष सिंह (Ashish Singh) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उज्जैन शहर की लगभग 25 हजार स्ट्रीट लाईट (Street light) को स्मार्ट स्ट्रीट लाईट (Smart Street light) को बदले जाने का निर्णय लिया गया।
केन्द्र सरकार की कंपनी EECL इस कार्य को करेगी। स्ट्रीट लाईट की 7 वर्ष की वारंटी होगी तथा इतने ही समय का मेंटेनेंस का कार्य कंपनी द्वारा किया जायेगा। कमान एण्ड कंट्रोल रूम के द्वारा शहर की सभी लाईटें समय पर बन्द-चालू की जायेंगी। स्मार्ट लाईट (Smart light) लगने से नगर निगम को लगभग 4.5 करोड़ सालाना की बचत होगी। प्रोजेक्ट की लागत 15.75 करोड़ रुपये होगी। उक्त कार्य को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (Board of Director) द्वारा मंजूरी दी गई।
वहीं बेगमबाग व माधवसेवा न्यास (Madhavsewa nyas) के पीछे के लगभग 200 घरों को धतरावदा में शिफ्ट किया जाएगा। म.प्र.वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद द्वारा शहर में स्थापित किये गये प्लेनेटोरियम में थ्रीडी प्रोजेक्शन, 4k रिसॉलुशन प्रोजेक्ट की स्थापना करते हुए इसका अपग्रेडेशन किया जायेगा। इसकी लागत 8.5 करोड़ है। उक्त कार्य की स्वीकृति स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदान की गई।
पंचकोशी यात्रा में इस तरह से होगा नवीनीकरण
नया टेक्नीकल पार्किंग (New Technical Parking) सह कमर्शियल कॉम्पलेक्स (Complex) त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थापित किया जायेगा। इसमें सरफेस पार्किंग एवं लैंड एरिया डेवलपिंग, जिसकी अनुमानित लागत 7 करोड़ रुपये है, को स्वीकृति प्रदान की गई। इस कार्य में बाउंड्री वाल, सड़क, इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शामिल हैं।
पंचक्रोशी यात्रा मार्ग (Panchkroshi Yatra) पर स्मार्ट सिटी द्वारा 118 किलो मीटर लम्बाई में आने वाले समय में राज्यस्तरीय साइक्लोथॉन का आयोजन किया जायेगा। इससे युवा वर्ग को साईकल फ़ॉर चेंज थीम से जोड़ा जायेगा। बैठक में रिस्टोरेशन ऑफ कोतवाली थाना भवन, मृदा प्रोजेक्ट में 350 किलो वॉट के सोलर पॉवर प्रोजेक्ट लगाना, महाराजवाड़ा स्कूल में बने हुए पुलिस क्वाटर्स के डीलोकेशन सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेन्द्रसिंह चौहान, यूडीए सीईओ सुजानसिंह रावत एवं स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स शामिल थे। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर