अब देश अनलॉक के ओर बढ़ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय जल्द ही और स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी होने के तीन दिन बाद भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि इसके लिए राज्य सरकारों से सलाह ली जा रही है। कितनी ट्रेनें और चलाई जाएंगी, यह राज्यों की मांग पर निर्भर करेगा।
रेल मंत्रालय के सीनियर अधिकारी बताया गया कि रेलवे आने वाले दिनों में 100 और ट्रेनें चलाने की योजना पर काम कर रहा है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते रेलवे ने 25 मार्च से ही सभी पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस को रद्द कर दिया था।
रेलवे ने श्रमिकों के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इनके जरिए देश भर के श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया गया था। रेलवे ने बताया था कि श्रमिक ट्रेनों का 85ः खर्च केंद्र उठा रहा है। 15ः खर्च किराए के रूप में राज्य दे रहे हैं।
साथ ही अनलॉक 4 के तहत आज से कर्नाटक सरकार ने राज्य में बार, पब और रेस्टोरेंट को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने और लोगों को शराब परोसे जाने की इजाज़त दे दी है। इसके अलावा गोवा सरकार ने भी आज से रेस्टोरेंट और बार को फिर से खोलने की मंज़ूरी दी है।
बार और रेस्टोरेंट खोलने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए गोवा होटल और रेस्टोरेंट असोसिएशन के प्रेसिडेंट ने कहा कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर-दिसंबर तक गोवा में पर्यटन बिज़नेस कुछ बढ़ेगा।
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में अब शनिवार को भी बाजार खुलेंगे। अब यूपी में बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 तक खुलेंगे जबकि साप्ताहिक बंदी केवल रविवार को रहेगी। यूपी सरकार के नए आदेश के बाद अब राज्य में शनिवार को भी बाजार खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सीनियर अफसरों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी और आज आदेश जारी कर रविवार को लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। वही 21 सितंबर से नौवीं से 12वीं स्कूलों को परिजनों की अनुमति के साथ फिर से शुरू किया जाएगा।

More Stories
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय गुप्ता ने किए महाकाल के दर्शन, भस्मारती में हुए शामिल