April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल बेचारा रिलीज होने से पहले संजना ने सुशांत सिंह को किया याद

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा आज रिलीज हो रही है। यह फिल्म आज शाम साढ़े 7 बजे के बाद डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और उन्हें याद किया है।

संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा कि माय मैनी उम्मीद है कि तुम हम सभी को देख रहे हो, दुआएं दे रहे हो और हमें आसमान की ओर देखते, तुम्हें ढूंढते देख हंस रहे हो। मुकेश छाबड़ा ने सही कहा है कि हम दोनों की पहली फिल्म तुम्हारी आखिरी कैसे हो सकती है? जिंदगी लोगों के लिए आसान नहीं होती।

हमें इस रास्ते पर चलते रहने की शक्ति देने के लिए धन्यवाद। वह दिन आ गया है। हैशटैग दिल बेचारा। संजना सांघी ने इस तरह सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म रिलीज होने से पहले याद किया है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

Share to...