राजस्थान में सियासी घमासान के बीच अब कांग्रेस के निशाने पर राजभवन आ गया है। राजस्थान सरकार में परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि राजभवन का कर्तव्य होता है कि वो संविधान का सम्मान करें। यदि राजभवन तानाशाही करता है। जनता की चुनी हुई कांग्रेस सरकार के साथ न्याय नहीं करता है, तो याद रहे जनता लाखों की भीड़ में राजभवन का घेराव करेगी। इसके आगे प्रतापसिंह खाचरियावास ने लिखा कि याचना नही अब रण होगा, जीवन जय या मरण होगा, लेकिन भाजपा की तानाशाही का अंत होगा।
इससे पहले चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि गर कोरोना के डर से विधानसभा सत्र नहीं बुलाया जा सकता, तो मैं सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट करवाने के लिए तैयार। कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे का ट्वीट कि सत्य, जनता व संख्या हमारे साथ है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या के प्रयासों के खिलाफ हमारी इंसाफ की मांग जारी रहेगी। सत्यमेव जयते।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा कि मप्र में फ्लोर टेस्ट की जल्दी थी, क्योंकि विधायक बीजेपी के क़ब्ज़े में थे। राजस्थान में फ्लोर टेस्ट नहीं कराएंगे, क्योंकि विधायक कांग्रेस के साथ हैं। लोकतंत्र का चीरहरण जारी है।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध