April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजस्थान की लड़ाई में नया मोड़ अब गहलोत इस तैयारी में

कांग्रेस राजस्थान की लड़ाई जयपुर से दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। शुक्रवार को राजभवन में गहलोत गुट के विधायकों के धरना देने के बावजूद अगर लगता है कि उनकी मांग की अनदेखी हो रही है तो फिर कांग्रेस दिल्ली का रुख करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनका खेमा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष गुहार लगाएगा। इसके साथ ही गहलोत गुट के विधायकों की सड़क पर भी उतरने की प्लानिंग है।

राजस्थान हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद गहलोत गुट के विधायक राजभवन पहुंचे हैं। सीएम अशोक गहलोत और उनके खेमे की मांग है कि राज्यपाल विधानसभा का सत्र बुलाएं। राज्यपाल कलराज मिश्रा ने राजभवन पहुंचे गहलोत गुट के विधायकों से मुलाकात भी की। कलराज मिश्रा ने कहा कि आपकी मांग हमने सुन ली है। पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। संवैधानिक संस्थाओं का टकराव नहीं होना चाहिए। कलराज मिश्रा ने कहा कि विचार-विमर्श के लिए वक्त चाहिए।

इससे पहले राजभवन परिसर में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में नारे लगाए। वहीं, गहलोत सरकार का कहना है कि कैबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया है। राज्यपाल को विधानसभा का सत्र बुलाना ही होगा। केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंटना चाहती है। कांग्रेस नेताओं की ओर से कहा गया है कि कोई भी विधायक कोरोना पॉजिटिव नहीं है। इससे पहले राज्यसभा चुनाव में कोविड पॉजिटिव विधायकों ने वोट दिया था।

Share to...