April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन पुलिस जवानों से भरा वाहन पलटा, साथ ही जाने कोरोना का हाल

उज्जैन में आज पुलिस जवानों से भरा एक ट्रक पलट गया। इसमें SF जावरा की टुकड़ी सवार थी। यह पुलिस उज्जैन के भैरव गढ़ थाना क्षेत्र में तैनात है। मंगलनाथ मार्ग पर पुलिस जवानों से भरा यह वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया था। इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी भी जवान को गंभीर चोटें नहीं आई है।

वहीं कोरोनावायरस संक्रमण के चलते उज्जैन के कई क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया के तहत पूर्णतः बंद है। प्रशासन की इस तरह की व्यवस्थाओं के चलते और लोगों की जागरूकता के चलते आज भी उज्जैन में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है।

Share to...