April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Exit Poll : दिल्ली में फिर सत्ता हासिल कर सकती है आप, बीजेपी में भी होगा सुधार

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 52 सीटों पर जीत मिल सकती है, तो वहीं बीजेपी के खाते में 17 सीटें आने की संभावना है।

इसके अलावा कांग्रेस की झोली में भी 2 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 44 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है। टीवी 9 भारतवर्ष-सिसेरो के एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी 54 सीटें जीत सकती है जबकि बीजेपी को 15 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

साल 2015 में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल एक और कार्यकाल हासिल करने की कोशिश में हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 70 मंट 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, और शेष 3 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं। उस समय दिल्ली इलेक्शन में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी, जबकि वर्ष 1998 से 2013 तक कांग्रेस लगातार 15 साल दिल्ली की सत्ता में रह चुकी थी।

Share to...