April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पंजाब में सिखों के नगर कीर्तन में धमाका, 14 लोगों की मौत का अंदेशा

पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार को धार्मिक जुलूस के दौरान पटाखा विस्फोट में 12 से ज्यादा लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है, वहीं हादसे में दर्जनों लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। पंजाब पुलिस के अनुसार नगर कीर्तन के दौरान इन पटाखों को एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर ले जाया जा रहा था। चश्मदीदों के अनुसार दुर्घटना में 14 से 15 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की ट्रॉली में पटाखे रखे गए थे जिसमें आग लगने से यह दुर्घटना हुई। धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। पुलिस एसपी ध्रुव दहिया के अनुसार पटाखों में बारूद था जिसमें आग लगने के चलते धमाका हुआ और ट्रॉली विस्फोट से उड़ गई। धमाका इतना तेज था कि वहां आस-पास मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि ज्यादातर घायल और मृतक 17 से 20 साल की उम्र के हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Share to...