April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिजली के तार की चपेट में आई बस, 9 की मौत, लगभग 20 घायल

ओडिशा के गंजम से एक बुरी खबर है। गंजम जिले के ब्रहमपुर में लोगों को लेकर जा रही एक बस 11 केवी के बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिस वजह से बस में आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार इस बस में बराती सवार थे। सीएम नवीन पटनायक ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मदद और घायलों के फ्री ईलाज का ऐलान किया है।

Share to...