November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अजित पवार पर एक्शन, दिलीप पाटिल बने विधायक दल के नए नेता

महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी के अजित पवार ने मिलकर सरकार बना ली है। शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, लेकिन शिवसेना.एनसीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा फिर चढ़ गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने वाईबी सेंटर में विधायकों के साथ बैठक में अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया। दिलीप पाटिल को विधायक दल का नया नेता चुना गया है। एनसीपी का दावा है कि 54 में से 48 विधायक साथ हैं।
गौरतलब है कि यह कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र में इस महा-उलटफेर के बाद मीडिया के सामने आए शरद पवार ने दावा किया कि अजित पवार ने उनकी पार्टी तोड़ दी। उनका भरोसा तोड़ दिया, लेकिन जिस भतीजे अजित पवार ने उनकी पार्टी को इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया उसे तुरंत पार्टी से बाहर करने के बजाए शरद पवार ने उनका मामला अनुशासन समिति को भेज दिया।

Share to...