November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विधायकों की दौड-भाग शुरू, फ्लोर टेस्ट से पहले अपने-अपने MLA बचाने में जुटे

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह अप्रत्याशित तरीके से देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के साथ मिलकर फिर से सरकार बना ली और मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। अब फडणवीस के सामने असली चुनौती महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 30 नवंबर से पहले विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा, लेकिन इससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने खेमे के विधायकों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की कोशिश में जुट गए हैं। महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ;के बागी 8 विधायकों को दिल्ली ले जाया गया है। इन बागी विधायकों को चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंचाया गया है।
वहीं, कांग्रेस पहले अपने विधायकों को भोपाल शिफ्ट करने की प्लानिंग में थी, लेकिन बाद में उसने जयपुर शिफ्ट करने का फैसला कर लिया। कांग्रेस को भोपाल की बजाय जयपुर में अपने विधायकों को रखना ज्यादा सुरक्षित लगता है।

Share to...