कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट मैच में रविवार को बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया। यह भारत की पारी के अंतर से लगातार चौथी जीत है। इसके साथ भारत ने 2 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था।
भारत ने शुक्रवार को टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा ने 5 विकेट लिए।
इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक 152 रनों पर बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी। बाकी की औपचारिकता रविवार को पूरी हुई। बांग्लादेश टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन बना सकी।
बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए। रहीम ने शनिवार को अपने स्कोर 59 रनों से आगे खेलते हुए कई आकर्षक शॉट लगाए लेकिन वह उमेश का शिकार हुए। रहीम ने 96 गेंदों का सामना कर 13 चौके लगाए। अल अमीन हुसैन ने भी 21 रनों की आकर्षक पारी खेली।
डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को 46 रनों से हराकर भारत ने 2-0 से जीती सीरीज

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट