April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अस्पताल में पट्टी का फंदा बना कर विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या

Indore. हत्या के मामले के 35 वर्षीय विचाराधीन कैदी ने शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रामकृष्ण कतिया 35 ने घावों पर बांधी जाने वाली पट्टी का फंदा बनाकर हॉस्पितल के कैदी वॉर्ड के शौचालय में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 2 बजे के आसपास यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि कतिया सूबे के हरदा जिले का रहने वाला था। हरदा की एक अदालत में उस पर हत्या का मुकदमा चल रहा था।
वहीं जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कतिया न्यायिक हिरासत के तहत हरदा की जिला जेल में बंद था। उसे अदालती आदेश पर मनोरोग के इलाज के लिए 17 अक्टूबर को इंदौर के केंद्रीय कारागार लाया गया था। इसके बाद उसे 30 अक्टूबर को एमवॉयएच में भर्ती कराया गया था।

Share to...