November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जयललिता बायोपिक का फर्स्ट टीजर हुआ रिलीज

कंगना रनौत की चर्चा में चल रही फिल्म थलाइवी का फर्स्ट टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म पूर्व अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है और फिल्म में कंगना जयललिता का रोल निभा रही हैं। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का लुक जारी करते हुए लिखा कि हम उस महान हस्ती को जानते हैं लेकिन उसकी कहानी कहना अभी बाकी है। इसके अलावा उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा था कि आप सभी को अगले साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर जरुर देखना चाहिए।
1ः33 मिनट के इस टीजर में कंगना को 60 के दशक का डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस तरह के स्टेप्स सबसे पहले मशहूर पॉप स्टार एल्विस प्रेस्ले ने मशहूर किए थे और देश में शम्मी कपूर ने इस तरह के डांस को फेमस बनाया था, जिसके बाद उस दौर की कई फिल्मों में इस तरह के स्टेप्स को दोहराया जाता था। कंगना इसके बाद मुख्यमंत्री जयललिता के तौर पर दिखाई देती हैं, हालांकि उनके इस लुक को लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।
इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने ट्विटर अकाउंट पर कंगना के मेकअप के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म में कंगना के चार लुक होंगे, जिसमें उन्हें अलग-अलग उम्र में दिखाया जाएगा। कंगना के मेकओवर के लिए हमने हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट जेसन कोलिंस को हायर किया है। जेसन कोलिंस ने हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल, हंगर गेम्स और ब्लेड रनर जैसी फिल्मों में प्रोस्थेटिक्स का काम किया है।

Share to...