April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Reliance Jio : बदल रहा है टैरिफ प्लान्स, सभी हो जाएंगे महंगे

Reliance Jio ने अपने टैरिफ की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। हाल ही में रिलायंस जियो ने नॉन जीओ कॉलिंग के लिए पैसे लेने शुरू किए हैं और इसके लिए नए पैक्स की भी शुरुआत की गई है।
दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे वोडाफोन, आइडिया, ऐयरटेल ने भी 1 दिसंबर से टैरिफ की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ये बढ़ी हुई कीमतें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों पर ही लागू होंगी।
Reliance Jio ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा है कि मीडिया रिपोर्ट्स में जैसा कहा जा रहा है, हम समझते हैं कि TRAI टेलीकॉम टैरिफ को लेकर कंसल्टेशन प्रॉसेस शुरू करने वाला है। दूसरे ऑपरेटर्स की तरह हम भी सरकार के साथ काम करेंगे और रेग्यूलेटरी रिजीम को मजबूत करेंगे ताकि भारतीय कस्टमर्स के फायदे के लिए इंडस्ट्री मजबूत हो सके। अगले कुछ हफ्तों में हम टैरिफ की कीमतें बढ़ाएंगे। फिलहाल कंपनी ने ये नहीं कहा है कि किस प्लान में कितने रुपये बढ़ाए जाएंगे, लेकिन जल्द ही इसका भी ऐलान कर दिया जाएगा।
वोडाफोन, आईडिया और एयरटेल ने भी ऐलान किया है कि 1 दिसंबर से टैरिफ बढ़ाए जा रहे हैं। इन दोनों कंपनियों ने भी अब तक ये साफ नहीं किया है कि प्लान पर कितने एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे।

Share to...