April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ग्लेशियर पर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, 4 जवानों समेत 6 की मौत

सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के पास सोमवार को हुए हिमस्खलन में सेना के 4 जवानों समेत 2 कुली मारे गए। बताया जा रहा है कि दोपहर 3ः30 बजे 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन ने सेना की कुछ चौकियों को तबाह कर दिया, जिस दौरान हिमस्खलन हुआ, उस दौरान 8 जवानों का एक दल गश्त पर था।
8 जवानों की यह टुकड़ी सेना की पोस्ट पर बीमार पड़े एक जवान को निकालने के लिए गई थी, तभी हिमस्खलन होने लगा और सभी जवान बर्फ में दब गए। बचाव दल ने सभी 8 जवानों को हिमस्खलन के मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 7 जवानों को हेलिकॉप्टर द्वारा नजदीकी सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। हाइपोथर्मिया से 4 जवानों और 2 कुलियों ने दम तोड़ दिया।

Share to...