राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2000 से अधिक पार्षदों के चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई थी। परिणामों में विजयी पार्षदों की संख्या के लिहाज से सत्तारूढ़ कांग्रेस अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा से आगे निकल गई है। राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम के अनुसार कुल मिलाकर कांग्रेस के 961, भाजपा के 737, बसपा के 16 व माकपा के 3 और एनसीपी के 2 प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं। इसमें रोचक यह भी है कि 386 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत चुके हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई थी।
इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिणामों को उम्मीदों के अनुरूप बताया है। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि उम्मीद और अपेक्षा के अनुकूल ही निकाय चुनाव में परिणाम आए है। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उसी रूप में जनता ने मैंडेट दिया है। गहलोत ने कहा कि मैं जनता को कहना चाहूंगा कि आप निश्चिंत रहें, हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन 49 निकायों में कुल 2105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके थे।
राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पड़ी सब भारी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा