April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दुनिया का तीसरा सबसे अच्छा पर्यटक स्थल बना मध्यप्रदेश

दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों के मामले में भारत का दिल कहा जाने वाला राज्य मध्यप्रदेश दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है। ट्रैवल मीडिया कंपनी लोनली प्लैनेट द्वारा जारी रिपोर्ट में ये मध्यप्रदेश को यह जगह मिली है। यह रिपोर्ट 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों के सर्वेक्षण के आधार पर जारी की गई है।
कंपनी द्वारा बेहतरीन पर्यटक स्थल का चुनाव 5 पैमानों के आधार किया गया है।

  •  वन्यजीव
  •  ऐतिहासिक धरोहर
  •  भवन निर्माण कला के नमूने
  •  तीर्थस्थल
  •  सबकी पसंद का खाना
    यह रिपोर्ट जारी होने के बाद मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने कहा कि सभी को प्रदेश की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय लोगों को भी दिया। कहा कि राज्य के पर्यटन के विकास में वहां के निवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।

इस सूची पांच शीर्ष शहर

  • ईस्ट नुसा टेंगर, इंडोनेशिया
  • बुडापेस्ट, हंगरी
  • मध्यप्रदेश, भारत
  • बफेलो, अमेरिका
  • अजरबैजान, अजरबैजान
Share to...