दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों के मामले में भारत का दिल कहा जाने वाला राज्य मध्यप्रदेश दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है। ट्रैवल मीडिया कंपनी लोनली प्लैनेट द्वारा जारी रिपोर्ट में ये मध्यप्रदेश को यह जगह मिली है। यह रिपोर्ट 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों के सर्वेक्षण के आधार पर जारी की गई है।
कंपनी द्वारा बेहतरीन पर्यटक स्थल का चुनाव 5 पैमानों के आधार किया गया है।
- वन्यजीव
- ऐतिहासिक धरोहर
- भवन निर्माण कला के नमूने
- तीर्थस्थल
- सबकी पसंद का खाना
यह रिपोर्ट जारी होने के बाद मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने कहा कि सभी को प्रदेश की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय लोगों को भी दिया। कहा कि राज्य के पर्यटन के विकास में वहां के निवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
इस सूची पांच शीर्ष शहर
- ईस्ट नुसा टेंगर, इंडोनेशिया
- बुडापेस्ट, हंगरी
- मध्यप्रदेश, भारत
- बफेलो, अमेरिका
- अजरबैजान, अजरबैजान

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार