April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी बगदादी, अमेरिकी सेना ने बनाया टारगेट

सीरिया में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले में इस्लामिक स्टेट का शीर्ष आतंकवादी अबू बकर अल.बगदादी संभवतः मारा गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को देर रात बताया कि सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी को निशाना बनाया गया, हालांकि अधिकारी ने यह भी कहा कि एक विस्फोट में इस्लामिक स्टेट के प्रमुख की मौत की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शनिवार को उत्तर पश्चिमी सीरिया में एक रेड की गई, जिसमें अमेरिकी सेना ने आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल.बगदादी को निशाना बनाया। अधिकारी ने कहा कि सीआईए ने आईएसआईएस प्रमुख का पता लगाने में सहायता की। वहीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबू बक्र अल-बगदादी सीरिया में अमेरिकी सैनिकों द्वारा की गई विशेष रेड में मारा गया है।

Share to...