April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सरयू तट बना दीपोत्सव का वर्ल्ड रिकार्ड, यह बोले सीएम योगी

राम की नगरी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे और जनता को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के बाद दीयों को जलान का काम शुरू हो गया है। यहां 5-5 लाख दीयों को जलाया गया। जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।
इससे पूर्व सीएम योगी ने कहा कि राम की परंपरा पर सबको अनुभूति होती है। सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। पिछली सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं। पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया है। मोदी ने भारत की परंपरा को विश्व पटल पर रखा। भारत दुनिया में विश्वगुरू के रूप में स्थापित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से अवधपुरी के रूप में बदलने के लिए 226 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को मोदी जी ने बेहतरीन तरीके से रखा है। आज दुनिया भारत के सांस्कृतिक गौरव का एहसास कर रही है। अयोध्या का दीपोत्सव हो या वाराणसी की देव दिवाली या फिर प्रयाग का कुम्भ हो, हम इसे भुला नहीं सकते।
दिवाली पर अयोध्या भगवान राम के रंग रंगी हुई है। यहां थ्री.डी तकनीक से रामकथा के मंचन हुआ। हर साल की तरह इस बार भी अयोध्या के आसमान में पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर में बैठकर राम, सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क में उन पर फूलों की वर्षा हुई। खुद योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राम, सीता और लक्ष्मण के प्रतीक बने कलाकारों की आरती भी उतारी गई।
दीपोत्सव कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय पूरी निष्ठा से कार्यक्रम का भागीदार बना हुआ है। 6000 छात्र-छात्राएं और शिक्षक इस उत्सव को सार्थक बनाने में जुटे हुए हैं। अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने राम की पैड़ी से जुड़े 12 घाटों पर दीपक सजाने का किया है।

Share to...