सीआईएसएफ को दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर 4.64 लाख रुपये मूल्य के जाली नोटों से भरा बैग मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के जवान शनिवार रात मेट्रो में नियमित जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जाली मुद्रा से भरा लावारिस बैग मिला। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 8 के पास मिले इस बैग में 4 लाख रुपये से अधिक की जाली मुद्रा थी।
अधिकारियों ने बताया कि मुद्रा 500 रुपये के नोटों में थी। अधिकारियों ने कहा कि जाली नोट जांच के लिये स्थानीय पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
मेट्रो स्टेशन पर मिला 4.64 लाख रुपये के जाली नोटों से भरा लावारिस बैग

More Stories
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की