हिंदु समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या मामले में पुलिस की जांच जारी है। अभी तक पुलिस ने इस पूरे मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। यूपी पुलिस की एसआईटी ने जांच को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ के एक होटल के कमरे में रविवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान होटल के कमरे से एक लवारिस बैग और भगवा रंग का कुर्ता भी मिला है। यूपी पुलिस ने इस कमरे से मिले सामान को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही यूपी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल के इस कमरे को सील कर लिया है। यूपी पुलिस की फॉरेंसिक टीम फिलहाल इस कमरे की जांच कर रही है। वहीं, कमलेश तिवारी का परिवार सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए रविवार सुबह ही लखनऊ पहुंच गया है। सीएम योगी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित को परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।
यूपी पुलिस की जांच के बीच कमलेश तिवारी के परिवार ने बीजेपी नेता पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कमलेश तिवारी की मां ने आरोप ने लगाया कि राम जानकी मंदिर के मुकदमे की वजह से उनके बेटे को निशाना बनाया गया है। उन्होंने स्थानीय नेता शिव कुमार गुप्ता का नाम लेते हुए कहा कि वह माफिया हैं, मेरे बेटे के सामने उनकी दाल नहीं गली। इससे पहले कमलेश तिवारी के बेटे ने भी घटना की जांच एनआईए से कराने की अपील की थी और कहा था कि हमें प्रशासन पर भरोसा नहीं है।
कमलेश तिवारी के बेटे सत्यम तिवारी का कहना है कि उन्हें नहीं पता है कि जो लोग पकड़े गए हैं उन्हीं लोगों ने पिता को मारा है या निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। मृतक के बेटे ने कहा कि अगर यही लोग असली दोषी हैं और इनके खिलाफ कोई वीडियो सबूत है तो इसकी जांच एनआईए को करनी चाहिए। सत्यम ने आगे कहा कि अगर उनकी जांच में यह साबित हो जाता है तभी वह लोग संतुष्ट होंगे।
होटल के कमरे से मिला लावारिस बैग और भगवा कुर्ता, फॉरेंसिक टीम किया सील

More Stories
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की