हाल ही में लॉन्च हुई तेजस एक्सप्रेस दोनों तरफ लगभग 2 घंटे देरी से पहुंची, जिसके बाद ट्रेन अपने प्रत्येक यात्री को मुआवजे के रूप में 250 रुपये देगी। लखनऊ से ट्रेन में लगभग 451 यात्री सवार हुए और नई दिल्ली से भी लगभग 500 यात्री सवार हुए। आईआरसीटीसी के लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि हमने सभी यात्रियों के मोबाइल पर एक लिंक भेजी है, जिसपर क्लिक करने से वे अपने मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें मुआवजा मिल जाएगा।
4 अक्टूबर को लखनऊ से लॉन्च हुई तेजस भारतीय रेलवे की पहली निगमीकृत ट्रेन है, जिसका संचालन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन करता है।
पहली बार देरी से पहुंची ट्रेन, यात्रियों को देगी मुआवजा

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ