बिग बॉस 13 में हाइवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंटे्स एक दूसरे से लड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियों का एहसास कराते हुए उनकी क्लास भी लगाई। इसके बाद सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को किन्हीं ऐसे 2 घरवालों को चुन्ने के लिए कहा कि जिन्होंने शो में सबसे ज्यादा गलतियां की हैं।
घरवालों को सिद्धार्थ शुक्ला और पारस में से किसी एक कंटेस्टेंट को चुनना था। इसके लिए देवोलीना, आरती सिंह, शहनाज, अबु मलिक और असीम ने पारस को चुना, जबकि रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, सिद्धार्थ डे और शेफाली बग्गा ने सिद्धार्थ शुक्ला को चुना। सिद्धार्थ शुक्ला के मुकाबले ज्यादातर घरवालों ने पारस को अपना वोट देकर उन्हें सबसे ज्यादा गलतियां करने वाले कंटेस्टेंट के तौर पर चुना और इसी के साथ सिद्धार्थ शुक्ला ये पावर टास्क जीत गए।
पावर टास्क जीतने पर सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला से कहा कि पावर टास्क जीतने पर उन्हें क्या पावर मिलेगी इसके बारे में उन्हें बाद मे बताया जाएगा और वो अपनी पावर का अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद सलमान ये भी बताते हैं कि बिग बॉस की तरफ से सिद्धार्थ शुक्ला को स्पेशल फूड आइटम श्रीखंड दिया जा रहा है।
बिग बॉस 13 : सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता पावर टास्क, मिला इनाम

More Stories
पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस हुए भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री रिजिजू और मजूमदार ने दिलाई सदस्यता
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्टेट प्रेस क्लब मप्र की एआई पर केंद्रित स्मारिका का किया विमोचन
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष