April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कमलेश तिवारी : सामने आई आरोपियों की तस्वीर, बेटे ने की एनआईए जांच की मांग

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिन्दू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड को 24 घंटे के अंदर सुलझा लेने का दावा किया है। रशीद पठान नाम का शख्स इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस मामले में अब तक 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये तीनों इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं। इनके नाम हैं, रशीद अहमद पठान, मौलाना मोहसिन शेख और फैजान। रशीद अहमद पठान 23 साल का है।
यूपी पुलिस के अनुसार रशीद अहमद पठान को कम्प्यूटर का अच्छा खासा ज्ञान है, लेकिन ये पेशे से दर्जी का काम करता है। हिरासत में लिए गए दूसरे शख्स मौलाना मोहसिन शेख की उम्र 24 साल है और ये शख्स एक साड़ी की दुकान में काम करता है। तीसरे शख्स का नाम फैजान है और उसकी उम्र 21 साल है। ये शख्स भी सूरत में रहता है और ये जूते की शॉप में नौकरी करता है।

Share to...