April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हिटमैन रोहित ने की छक्कों की बारिश

हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले का मुंह खोल दिया, वो भी धोनी के घर में। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और शतक पूरा कर लिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छठे शतक के दौरान छक्कों की बौछार कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा 117 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।
रोहित शर्मा ने मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक 17 छक्के जड़े हैं। एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने का बात करें, तो यह रिकॉर्ड है। इससे पहले यह कीर्तिमान वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमेयर के नाम था, जिन्होंने 2018-19 में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 15 छक्के लगाए थे।

Share to...