उत्तराखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में गुटखा और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
यह फैसला तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला जैसे पदार्थों के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के मद्देनजर लिया गया है। आदेश में प्रतिबंध के कारणों के बारे में विस्तार से बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण मानव उपभोग के किसी भी उत्पाद में तंबाकू एवं निकोटिन के प्रयोग को प्रतिबंधित करता है।
पाया गया कि गुटखा, पान मसाला और विभिन्न नामों के तहत बेचे जा रहे कई अन्य उत्पादों में इनकी मात्रा बहुत ज्यादा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि एक साल तक इस पर अमल कर जनता की प्रतिक्रिया लेना हमारा मकसद है।
उत्तराखंड सरकार ने गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए किया बैन

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील