जापान में 60 साल के सबसे ताकतवर तूफान हगिबीस ने भारी तबाही मचाई है। राजधानी टोक्यो सहित देश के कई हिस्सों में भीषण बारिश और बाढ़ के कारण 73 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हगिबीस के चलते जापान में सर्वोच्च स्तर की चेतावनी जारी की गई है। अब तक इसके चलते 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। जापान सरकार ने इससे निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त शुरू किए हैं।
तूफान हगिबीस ने शनिवार को जापान में दस्तक दी है। फंसे लोगों को बचाने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। माना जा रहा है पिछले 60 सालों में यह सबसे विनाशकारी तूफान है। साल 1958 में कान्टो और इजू क्षेत्र में तबाही मचाकर 1,200 से अधिक लोगों की जान लेने वाले तूफान की बराबरी हगिबीस कर सकता है।
तूफान और भारी बारिश की वजह से भूस्खलन भी हुआ है। ये तूफान फिलहाल 225 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से देश के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के अधिकारियों ने तूफान हगिबीस को बेहद शक्तिशाली कहा है। अब यह तूफान होंशू की ओर से प्रशांत महासागर के ऊपर से उत्तरी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।
जापान में फिर आई 60 साल की सबसे भीषण तबाही

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट