April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दशहरे के दिन हुई हत्या का हुआ खुलासा

उज्जैन। दशहरे के दिन विक्की बीडवान की हत्या हुई थी, जिसका खुलासा आज पुलिस द्वारा किया गया। यह हत्या रेकी कर योजना बनाकर की गई थी। आरोपी ने पुछताछ में बताया कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। इस हत्या को अंजाम 4 आरोपियों ने दिया। आरोपियों ने योजना बनाकर दशहरे का ही दिन चुना क्यों कि उनके पिता की हत्या भी दशहरे के दिन ही की गई थी। इस पूरी घटना को अंजाम बदला लेने के मकसद से दिया गया।

उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि 4 आरोपियों में से अब तक 2 आरोपी पकड़ाए है और 2 और फरार है। पुलिस ने एक देशी पिस्टल व चाकू भी जप्त किया है।

Share to...